यामाहा ने लॉन्च किया है अपना नया Fascino 125 Fi Hybrid Scooter। Fascino 125 Fi Hybrid Scooter मे आपको BS VI Compliant, air cooled, fuel injected, 125 cc blue core hybrid engine मिलेगा। साथ मे इस स्कूटर मे आपको ब्रेक मे भी 2 ऑप्शन मिलेंगे डिस्क और ड्रम ब्रेक।
बात करे अगर इस स्कूटर की कीमत की तो यह स्कूटर आपको 2 कीमत मे मिलेगी। Disc Break Scooter की कीमत 90,830/- रुपये है वही Drum Break Scooter की कीमत 79,600/- रुपये रखी गई है। यह दोनों दिल्ली मे एक्स शोरूम कीमत है। कीमतों मे समय के अनुसार बदलाव आ सकता है। स्कूटर खरीदने से पहले एक बार शो रूम से कीमत जरूर चेक करे।
Fascino 125 Fi Hybrid Engine
अगर बात करे इस hybrid scooter की तो इस स्कूटर मे आपको BS VI, Air Cooled, Fuel Injected (इसी फीचर्स के कारण इस स्कूटर के नाम मे आपको FI शब्द देखने को मिलता है), 125 CC, Blue Core Hybrid Engine देखने को मिलता है। यह हाइब्रिड स्कूटर 6500 RPM पर 6.0 KW(8.2 PS) की maximum हॉर्स पावर पैदा करता है।
5000 RPM पर यह 10.3 Nm(1.1 kgf.m) का टॉर्क पैदा करती है। इस स्कूटर मे आपको kick और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोनों प्रकार का ऑप्शन मिल जाता है। इस स्कूटर मे आपको 52.4×57.9 mm का bore & stroke मिलता है। साथ मे 10.2:1 का compression ratio भी मिल जाता है। इन सब के अतिरिक्त इसमे आपको v belt type automatic transmission, stop & start system (sss), smart motor generator system (smg) जैसे फीचर्स भी मिल जाते है।
Smart Motor Generator (SMG) System क्या काम करता है ?
इस सिस्टम का मुख्य काम होता है जब भी स्कूटर आइडल अवस्था मे खड़ा होता है उस समय जब हम स्कूटर को चलाते है तब इंजन पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है जिसके कारण इंजन अधिक ईंधन की खपत करता है लेकिन SMG सिस्टम के होने के कारण आइडल अवस्था मे खड़े वाहन को इंजन से न चला कर उसमे लगी स्मार्ट मोटर से पावर दे कर चलाया जाता है जिस से की इंजन पर कोई अतिरिक्त प्रेशर भी नहीं आता और वाहन भी चल जाता है और ईंधन की बचत भी होती है।
Start & Stop System (SSS) का क्या काम है ?
इस सिस्टम का काम होता है जब भी वाहन कुछ समय के आइडल खड़ा होता है तो यह ऑटोमैटिक इंजन को बंद कर देता है जिस से की ईंधन की बचत होती है। लेकिन बंद होने के बाद आपको दोबारा किक या इलेक्ट्रिक स्टार्ट से वाहन को स्टार्ट करने की जरूरत नहीं होती जैसे ही वाहन को ऐक्सेलरैट किया जाता है वैसे ही SSS अपना काम करके गाड़ी को ऑटोमैटिक स्टार्ट कर देता है और इस प्रकार यह ईंधन की बचत करता है।
Fascino 125 Fi Hybrid Dimension
इस स्कूटर मे आपको 1280 mm का व्हील बेस और 145 mm की ग्राउन्ड क्लीरन्स मिल जाती है। बात करे इस स्कूटर की ओवरॉल dimension की तो यह 1920 mm की लंबाई, 685 mm की चौड़ाई और 1150 mm की उचाई के साथ आने वाली स्कूटर है। इस स्कूटर मे आपको 5.2 लीटर की कपैसिटी का फ्यूल टंक भी मिल जाता है।
21 लीटर की स्टॉरिज भी आपको इस स्कूटर की सीट के नीचे मिल जाती है। जिस से की आपको समान रखने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इस स्कूटर के कुल वजन 99 kg बताया गया है।
Fascino 125 Fi Hybrid Features
चलिए बात करते है इस स्कूटर के इलेक्ट्रिकल फीचर्स के बारे मे।
Sr No | Features | Disc Break | Drum Break |
---|---|---|---|
1 | Battery | Maintenance Free 12v, 5.0 Ah | मैन्ट्नन्स Free 12v, 5.0 Ah |
2 | Ignition System | TCI(Transistor Control Ignition) | TCI(Transistor Control Ignition) |
3 | Headlight | LED | Halogen 12v, 35/35w x 1 |
4 | Break Light | LED | 12v, 21/5w x 1 |
5 | Meter Console | Digital | Analogue |
6 | Y-Connect | Equipped | NA |
7 | DRL | LED | NA |
8 | Side Stand Eng Cut off Switch | Available | Available |
Fascino 125 Fi Hybrid Build
बात करे इस स्कूटर की बिल्ड क्वालिटी की तो इस स्कूटर मे आपको आगे की तरफ telescopic fork टाइप के suspension और पीछे की तरफ unit swing suspension देखने को मिल जाएंगे। ब्रेक की बात करे तो यह स्कूटर 2 वेरीअन्ट मे आती है एक डिस्क और दूसरा ड्रम। डिस्क ब्रेक वेरीअन्ट मे आपको फ्रन्ट मे डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक मिल जाता है। वही ड्रम ब्रेक मे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक ही मिलता है।
इस स्कूटर मे 90/90-12 साइज़ का tubeless tyre आगे की तरफ और 110/90-10 साइज़ का tubeless tyre पीछे की तरफ दिया गया है। टायर साइज़ के थोड़े बड़े होने के कारण यह स्कूटर थोड़ा ज्यादा स्टबिलिटी देती है।
Fascino 125 Fi Hybrid Color
यह स्कूटर बहुत सारे कलर काम्बनैशन मे उपलब्ध है। आइए जानते है स्कूटर के कलर के बारे मे
Sr No | Color | Disc | Drum |
---|---|---|---|
1 | Vivid Red | Available | Available |
2 | Yellow Cocktail | Available | Available |
3 | Cyan Blue | Available | Available |
4 | Metallic Black | Available | Available |
5 | Cool Blue Metallic | Available | Available |
6 | Dark Matte Blue | Available | Available |
7 | Vivid Red – SPL | Available | NA |
8 | Matte Black – SPL | Available | NA |
9 | Dark Matte Blue – SPL | Available | NA |
Fascino 125 Fi Hybrid Accessories
इस हाइब्रिड स्कूटर के साथ मे आपको बहुत सारी एक्सेसरीज़ भी मिल जाती है। इसके साथ आने वाली एक्सेसरीज़ है जैसे की मोबाइल होल्डर, फ्लोर मैट, कन्वीन्यन्ट हुक, वाइज़र, footrest, मोबाइल चार्जर, स्कूटर गार्ड, सीट कवर विद कुशन, कॉटन बैग। ये कुछ एक्सेसरीज़ आपको स्कूटर लेते समय स्कूटर के साथ मे गिफ्ट के रूप मे दी जाती है।
Fascino 125 Fi Hybrid Mileage
अगर बात करे इस स्कूटर की माइलिज की तो यह स्कूटर आपको 68.75 kmpl की शानदार माइलिज देती है। इस स्कूटर मे माइलिज को बढ़ाने के ऑटोमैटिक स्टार्ट & स्टॉप सिस्टम दिया गया है जो की स्कूटर के आइडल खड़ा रहने पर इंजन को बंद कर देता है जिस से की ईंधन की बचत होती है और स्कूटर अच्छा माइलिज देने मे कामयाब होती है।
Fascino 125 Fi Hybrid Price
बात करे इस स्कूटर की कीमत की तो यह स्कूटर 2 वेरीअन्ट मे उपलब्ध है ड्रम ब्रेक के साथ और डिस्क ब्रेक के साथ। ड्रम ब्रेक के साथ आने वाली इस शानदार स्कूटर की दिल्ली मे एक्स शो रूम कीमत 79,600/- रुपये है। वही डिस्क ब्रेक के साथ आने वाली इस स्कूटर की दिल्ली मे एक्स शोरूम कीमत 90,830/- रुपये है।
इस स्कूटर पर सभी लोन देने वाली कंपनी फाइनैन्स कर देती है। अगर आप इस स्कूटर को किस्तों मे लेना चाहते है तो वह भी बहुत ही आसान है आप एक छोटी सी डाउन पेमेंट दे कर इस स्कूटर को अपने घर ले जा सकते है और आसान किस्तों मे इस स्कूटर की कीमत को आप चुका सकते है।
निष्कर्ष
अगर आप भी कोई नया स्कूटर लेने के बारे मे सोच रहे है लेकिन आप इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं लेना चाहते तब यह स्कूटर Fascino 125 Fi Hybrid आपके लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस स्कूटर मे आपको आज के समय से रिलेटेड बहुत सारे शानदार फीचर्स मिल जाते है जिस से की आप इस स्कूटर को रखने का अच्छा अनुभव और आनद उठा सकते है। अगर आप इस स्कूटर के बारे मे और अधिक जानकारी चाहते है तो कृपया यामाहा की आधिकारिक वेबसाईट पर यहा विज़िट करे : यामाहा
Image Credit : Yamaha Official Website
FAQ
क्या फाससीनो 125 एफ आई हाइब्रिड इलेक्ट्रिक स्कूटर है ?
नहीं यह इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं है लेकिन इस स्कूटर मे स्मार्ट मोटर जनरेटर सिस्टम दिया गया है जो की मुख्यतः इस स्कूटर को शुरुवात मे चलने मे मदद करता है और ईंधन की अधिक खपत को रोकता है।
यामाहा फाससीनो 125 एफ आई हाइब्रिड की माइलिज क्या है ?
यह स्कूटर 68.75 kmpl की शानदार माइलिज देती है।
यामाहा फाससीनो 125 एफ आई हाइब्रिड का फ्यूल टंक कितने लीटर का है ?
5.2 लीटर