New Kia Sonet Facelift दिसम्बर में लॉन्च होने वाली है जिसका लोग काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। यह Kia की एक और धमाकेदार SUV है जो इसको मार्केट में अपना नाम और पकड़ मजबूत करने में मदद करने वाली है। Kia सोनेट की भारतीय बाजार में बहुत ज्यादा मांग है जब से यह गाड़ी भारतीय बाजार में आई है। महिंद्रा भी करने जा रही है अपनी ये 5 नई गाड़िया।
इस गाड़ी ने मार्केट में आते ही पुराने खिलाड़ियों की नाक में दम कर दिया था क्योंकि इस रेंज में इसके जैसे फीचर्स कोई भी कंपनी नहीं दे रही थी और सैफ्टी के मामले में भी इस गाड़ी का कोई मुकाबला नहीं है। यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है।
New Kia Sonet Facelift की आधिकारिक लॉन्च तारीख क्या है ?
जैसा की Kia के अधिकारियों ने अपने बयान में बताया है यह गाड़ी 14 दिसम्बर 2023 को बाजार में लॉन्च की जाएगी जिसके बाद इस गाड़ी की भारतीय बाजार में और भी ज्यादा पकड़ मजबूत हो जाएगी।
New Kia Sonet Facelift की क्या कीमत होगी ?
जैसा की अभी सुनने में आ रहा है इस गाड़ी की कीमत की अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन जैसा की अनुमान है यह गाड़ी 8 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये के बीच में आएगी। बाकी सटीक जानकारी लॉन्च के समय दी जाएगी जैसा की kia की तरफ से बताया जा रहा है।
New Kia Sonet Facelift Features
Category | Parameter | Value |
---|---|---|
Dimensions | Overall Height | 1610mm |
Overall Length | 3995mm | |
Overall Width | 1790mm | |
Wheelbase | 2500mm | |
Boot Space | 385l | |
Powertrain | Engine | Smartstream G1.2 5MT, D1.5 CRDI VGT 6MT |
Exterior Features | Silver Brake Caliper | |
R15 38.03cm Steel Wheels | ||
Kia Signature Tiger nose grille with Knurled Silver Surround | ||
Body Color Front & Rear Bumper | ||
Tusk Inspired Masculine Front & Rear Skid Plates | ||
Side Moulding – Black | ||
Rear Center Garnish – Reflector Connected Type | ||
Glossy Black Delta Garnish | ||
Body Color Outside Mirror LED Turn Signal | ||
Body Color Outside Door Handle | ||
Halogen MFR Headlamps | ||
Halogen Tail Lamps | ||
High Mount Stop Lamp | ||
Pole Type Antenna | ||
Interior Features | Silver Finish AC Vents Garnish | |
Premium Beige Roof Lining | ||
Silver Painted Door Handles | ||
Semi Leatherette Seats with All Black Interiors | ||
All Black Interiors | ||
Safety Features | Anti-lock Brake System with Electronic Brake Distribution | |
Emergency Stop Signal | ||
BAS (Brake Force Assist System) | ||
ESC (Electronic Stability Control) | ||
HAC (Hill-start Assist Control) | ||
VSM (Vehicle Stability Management) | ||
Front Dual Airbags | ||
Front Side Seat Airbags | ||
Side Curtain Airbags | ||
Front & Rear All Seat 3-Point Seat Belts with Reminder | ||
Speed Sensing Auto Door Lock | ||
Impact Sensing Auto Door Unlock | ||
Rear Parking Sensors | ||
High Line Tyre Pressure Monitor | ||
Front Disc Brakes | ||
Convenience Features | Electric Power Steering | |
Tilt Steering | ||
Battery Saver | ||
Tinted Glass | ||
Front Door Power Windows | ||
Fixed Type Front Armrest with Storage Box | ||
Assist Grip | ||
Coat Hook | ||
Room Lamp (Bulb Type) | ||
Bench Type Seatback Folding | ||
Front Passenger Adjustable Headrest | ||
C-Type USB Charger (Front x1 and Rear x2) | ||
Central Locking | ||
Day and Night Rear View Mirror | ||
Electric Adjust Outside Mirror | ||
Manual Air Conditioner | ||
Rear AC Vent | ||
Eco Coating | ||
Infotainment & Technology Features | Advance 10.67 cm (4.2″) Color Instrument Cluster |
New Kia Sonet Facelift का डिजाइन कैसा रहेगा ?
बात करे इसके डिजाइन की तो इस गाड़ी में पहले के मुकाबले काफी सारे बदलाव किये जा रहे है जैसे की इसकी फ्रन्ट ग्रिल को चेंज किया जाएगा जिससे की इसकी लुक में और अच्छा निखार आएगा। बात करे इसके हेड्लैम्प की तो हेड्लैम्प में भी कुछ बदलाव किये जा रहे है हेड्लैम्प को थोड़ा और एज दिया जाएगा जिस से देखने वालों को और अच्छा लगे। इसमे नये DRLs भी लगाए जाएगे जिस से की ये गाड़ी और भी सुंदर लगे। alloy wheels भी इस गाड़ी में डाले जा रहे है।
New Kia Sonet Facelift में इन्टीरीअर कैसा रहेगा ?
इस गाड़ी में इन्टीरीअर में काफी बदलाव किए जाने का अनुमान है। इस गाड़ी में जो मुख्य बदलाव किया जाएगा वो है इसके इन्फोटैन्मन्ट सिस्टम का। इसको थोड़ा और बड़ा किया जाने का अनुमान है। dashboard में भी थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते है। इस गाड़ी में AC वेंट्स को भी थोड़ा modify किया जा रहा है।
New Kia Sonet Facelift में सैफ्टी के क्या मानक दिए जा रहे है ?
सैफ्टी को ले कर आज कल सभी ग्राहक और कार निर्माता कंपनी बहुत ही ज्यादा जागरूक हो गए है। सबसे पहले सबका सवाल सैफ्टी को ले कर होता है। इस गाड़ी को सैफ्टी में 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। इस गाड़ी में आपको 6 एयर बैग्स, टायर प्रेशर मोनिट्रिंग सिस्टम, हिल असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेन्सर और इसके अलावा बहुत सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
सुनने में यह भी आ रहा है की इस गाड़ी में आपको ADAS तकनीक भी मिलने की उम्मीद है। इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है इसका बस एक अनुमान लगाया जा रहा है। अगर यह फीचर भी आ जाता है तो यह गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंदीदा गाड़ी बन जाएगी।
New Kia Sonet Facelift में इंजन कैसा रहेगा ?
अगर बात करे इसके इंजन की तो इस गाड़ी में आपको वही पुराने वाला इंजन देखने को मिलेगा इस गाड़ी के इंजन में अभी कोई भी बदलाव नहीं किया जा रहा है जिस से इंजन के मामले में यह गाड़ी वही पुरानी वाली गाड़ी बनी रहेगी। इस गाड़ी में आपको 2 इंजन वरियान्ट्स मिलेंगे। इसमे आपको 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो की 120 bhp की power और 172 nm का torque पैदा करेगा।
इसमे दूसरा इंजन 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो की 83 bhp की power और 115 nm का torque पैदा करेगा। उमीद यह भी की जा रही है की इस गाड़ी को डीजल इंजन में भी लॉन्च किया जाएगा अगर ऐसा होता है तो इसमे 1.5 लीटर डीजल इंजन लगाया जाएगा जो की 115 bhp की power और 250 nm का torque पैदा करेगा।
New Kia Sonet Facelift की प्रतिद्वंदी गाड़िया कौन सी होंगी ?
अगर Kia की प्रतिद्वंदी गाड़ियों की बात की जाए तो 8 लाख से ले कर 15 लाख के बीच की सभी गाड़िया इसकी प्रतिद्वंदी होंगी। जिसमे मुख्य है मारुति सुजुकी की brezza, hyundai की venue, tata की nexon, Mahindra की XUV 300 और maruti की fronx। ये सभी गाड़िया इसकी मुख्य प्रतिद्वंदी है।