Mahindra is Ready to launch 5 new Suv और आज हम आपको बताने वाले है की महिंद्रा कौन सी गाड़ी को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। वैसे भी आप और हम सब लोग महिंद्रा की गाड़ियों के दीवाने है चाहे वो mahindra scorpio हो या thar हो या फिर bolero हो। इन सभी गाड़ियों से भारतीयों को अपना दीवाना बना लिया है। और दीवाना बनाए भी क्यू ना इन गाड़ियों की बात ही अजब निराली है।
जब से भारत में मैक इन इंडिया की मुहिम चली है तब से भारतीय ब्रांड की गाड़ियों को लेने के लिए लोगों में होड सी मची हुई है, अब चाहे वो TATA हो या Mahindra हो। ऐसा नहीं है की बस मैक इन इंडिया के मुहिम की वजह से ही लोग इनके दीवाने है इन कंपनी ने लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक फीचर्स भी दिए है और कीमत भी कम ली है। तो आइए जानते है mahindra अगले साल कौन कौन सी SUV भारत में लॉन्च करने की प्लैनिंग कर रही है।
Mahindra is Ready to launch 5 new Suv
Thar 5 Door
Mahindra is Ready to launch 5 new Suv: इस गाड़ी को सुनने के बाद आपको हैरानी नहीं हुई होगी सबको पहले से ही अंदाजा है की महिंद्रा इस गाड़ी पर काम कर रही होगी। यह Mahindra की आज के समय में सबसे ज्यादा demand वाली गाड़ी है। इस गाड़ी की demand का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की इस गाड़ी को अगर आप लेना चाहो तो आपको इसके लिए 6 से 8 महीनों का इंतज़ार करना पड़ेगा। जी हाँ आपने सही पढ़ा है इस गाड़ी की waiting 6 से 8 महीने की है।
बात करे इस गाड़ी के फीचर्स की तो इस गाड़ी में आपको 2 लिटर का Petrol Turbo Engine मिल जाएगा जो की 200 bhp की पावर के साथ 370 nm का torque उत्पन्न करेगा। इस गाड़ी आपको 2.2 लिटर के डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा जिस से यह 172 bhp की ताकत के साथ 172 nm का torque उत्पन्न करेगा।
बाकी इसके डिजाइन की बात करे जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार था इसमे आपको 5 door का ऑप्शन मिलेगा, इसमे आपको नई ग्रिल, circular DRL, नये alloy wheels और नये bumper देखने को मिलेंगे। बात करे interior की तो इसमे आपको automatic climate control के साथ नया infotainment system, सेंटर आर्म रेस्ट, कप होल्डर और sunroof के साथ और भी बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे।
XUV 300
Mahindra is Ready to launch 5 new Suv: महिंद्रा अपनी मिनी एसयूवी XUV 300 पर भी काम कर रही है। महिंद्रा का इस गाड़ी को भी अपग्रेड करने का प्लान है। इस गाड़ी में आपको पहले की तरह ही 1.2 Litre Turbo Petrol engine, 1.2 TGDi Petrol Engine और 1.5 लिटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलेंगे। इसमे आपको automatic का ऑप्शन भी देखने को मिलेगा।
बात करे फीचर्स की तो Thar की तरह ही इस गाड़ी में भी थोड़े बहुत बदलाव किये जा सकते है जैसे की alloy wheels, front grills, bumper और DRLs। अगर बात करे इसके interior की तो इसमे भी आपको कुछ बदलाव नजर आएंगे जैसे की बड़ा infotainment system, HVAC, Sunroof, dashboard और seats। इसके अलावा भी इसमे काफी बदलाव किये जाएगे जो की समय समय पर आपको अपडेट कर दिए जाएगे।
XUV 700
Mahindra is Ready to launch 5 new Suv: XUV 700 महिंद्रा की एक शानदार गाड़ी में से एक है। इसने भी मार्केट में आते ही धूम मचा दी थी। इसके ऑटो पायलट के feature ने तो सबका ध्यान अपनी और खिचा था। यह गाड़ी भी और गाड़ी की तरह अपने 2 litre petrol और 2.2 litre diesel इंजन के साथ आएगी। इसमे आपको पावर की कोई भी कमी महसूस नहीं होगी, अपने सेगमेंट में ये एक बहुत बड़ा हाथी है।
बात करे इसके exterior feature की तो इसमे आपको फ्रन्ट ग्रिल में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे इसके अलावा इस गाड़ी में फ्रन्ट बम्पर और रीर बम्पर में भी कुछ बदलाव किये जाने की संभावना है। बात करे interior की तो इस गाड़ी में आपको sunroof मिलेगी, साथ में rear ac vents और बड़ा स्पीड cluster मिलेगा infotainment system में भी कुछ बदलाव किये जाने की संभावना है।
Bolero Neo Plus
Mahindra is Ready to launch 5 new Suv: महिंद्रा बोलेरो एक समय पर सबसे पसंद की जाने वाली गाड़ी में से थी और आज भी tuff काम के लिए बोलेरो को ही याद किया जाता है। यह गाड़ी ग्रामीण इलाकों की सबसे पसंदीदा गाड़ी में से एक है। और हो भी क्यों ना इस गाड़ी की पावर और इसकी क्षमता पर किसी को कोई भी शक नहीं है।
बात करे इसके इंजन की तो इसमे आपको 2.2 लिटर का डीजल इंजन देखने को मिलेगा जो की 118 bhp की ताकत के साथ 280 nm का torque पैदा करेगा। जो की इस गाड़ी को किसी भी रास्ते के लिए सबसे पसंदीदा गाड़ी बनाता है।
बात करे इसके इन्टीरीअर की तो इस गाड़ी में infotainment के अलावा dashboard में बदलाव देखने को मिलेगा, इसके अलावा इस गाड़ी में आपको HVACs भी मिलने की संभावना है। यह गाड़ी अपनी built quality के लिए जानी जाती है इसलिए इस गाड़ी के इक्स्टीरीअर में कुछ बेसिक चेंज ही देखने को मिलेंगे। इस्मए आपको फ्रन्ट bonnet के अलावा फ्रन्ट ग्रिल और फॉग लैम्प में बदलाव मिलेगा। इस गाड़ी में आपको रीर वाइपर का भी ऑप्शन मिलेगा। साथ ही साथ आपको अलॉइ व्हील का भी ऑप्शन मिलेगा।
XUV.e8
Mahindra is Ready to launch 5 new Suv: यह गाड़ी महिंद्रा की सबसे पहले इलेक्ट्रिक गाड़ी होने वाली है जो की XUV 700 का ही एक वर्ज़न है। इस गाड़ी के अगले साल मार्च अप्रैल तक लॉन्च होने का अनुमान है। यह 7 seater में सबसे पहली EV होगी। इसलिए भी इस गाड़ी का इंतज़ार और भी बेसब्र बना देता है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी महिंद्रा की।
बात करे इसके मोटर की तो इसमे आपको 80 kw का मोटर मिलेगा जो की 135 nm का torque पैदा करेगा। इस गाड़ी में आपको पावर की कोई कमी नहीं मिलेगी। हालाकी महिंद्रा ने अभी तक इसकी रेंज की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक इसमे आपको एक चार्ज में 600 से 700 कम की रेंज मिलेगी।
बात करे इसके इन्टीरीअर की इसका इन्टीरीअर और इक्स्टीरीअर xuv 700 जैसा ही होने वाला है। बाकी इस गाड़ी में छोटे बदलाव किये जाएगे जैसे की इसमे आपको 3 स्क्रीन देखने को मिलेगी जो की इस गाड़ी के अनुभव को और भी बढ़ा देता है। dashboard में थोड़े बदलाव मिलेंगे। इक्स्टीरीअर में alloy wheels मिलेंगे।
Mahindra is Ready to launch 5 new Suv, कब तक बाजार में आ जाएगी ये सभी गाड़िया।
जैसा की अनुमान लगाया जा रहा है इन सभी गाड़ियों के अगले साल बाजार में आने की उम्मीद है लेकिन सभी गाड़िया अलग अलग समय पर बाजार में लाई जाएगी।
Thar जिसका सभी लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है यह गाड़ी अगले साल अगस्त सितंबर में बाजार में आने की संभावना है। xuv 300 आपको अगले साल मार्च अप्रैल में बाजार मिल जाएगी। xuv 700 भी आपको अगले साल मार्च अप्रैल में बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। बोलेरो neo का जून जुलाई में बाजार में आने की उमीद है। और बात करे सबसे पहले 7 seater ev का तो इसकी संभावना है की यह गाड़ी अगले साल नवंबर दिसम्बर तक बाजार में मिल जाएगी।
Mahindra is Ready to launch 5 new Suv और क्या होंगी इनकी कीमत ?
बात करे इनकी कीमतों की तो इन गाड़ियों की कीमते थोड़ी बढ़ जाएगी। Thar की कीमत लगभग 18 लाख से 22 लाख के बीच में होगी, वही बात करे xuv 300 की इस गाड़ी की कीमत 12 से 15 लाख में मिल जाएगी। xuv 700 की बात करे तो यह गाड़ी आपको 28 से 35 लाख के बीच में मिलेगी। बोलेरो नेओ की कीमत 13 से 17 लाख के बीच में होगी और xuv.e8 की बात करे तो यह गाड़ी आपको 30 से 35 लाख के बीच में मिलेगी।