GTA 6 Trailer Officially Launch on YouTube: GTA 6 यानी Grand Theft Auto का ट्रैलर तय समय से पहले कंपनी के द्वारा रिलीज कर दिया गया है। इसके पीछे की मुख्य वजह यह बताई जा रही है की GTA 6 का आधिकारिक ट्रैलर पहले से ही सोशल मीडिया पर लीक हो गया था जिस वजह से कंपनी को यह ट्रैलर समय से पहले लॉन्च करने का फैसला करना पड़ा।
इस ट्रैलर ने लॉन्च होते ही धूम मचा दी है। गेम को चाहने वाले और गेम को ज्यादा खेलने वालों के लिए इस चीज का काफी समय से बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था। और अब उनका यह इंतज़ार समाप्त हो गया है क्योंकि अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस ट्रैलर को लॉन्च करके इसके ऊपर अपनी मोहर लगा दी है।
iQOO भी करने जा रहा है अपना 12 Pro फ्लैग्शिप स्मार्ट फोन।
GTA 6 Trailer Officially Launch on YouTube, कब होगा यह गेम लॉन्च ?
इस गेम के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन कंपनी का कहना है यह गेम 2025 में यूजर के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी का कहना था की वो अभी इसके लिए तैयार नहीं थे उनका प्लान तो इस ट्रैलर को भी लॉन्च करने का नहीं था लेकिन इसके सोशल मीडिया पर लीक हो जाने के कारण उनको या निर्णय लेना पड़ा।
GTA 6 Trailer Officially Launch on YouTube, कहा किया गया है इसको आधिकारिक तौर पर लॉन्च ?
इस गेम को आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ( पूर्व twitter ) और YouTube पर लॉन्च किया गया है। इस गेम को बनाने वाली कंपनी Rockstar Games ने इसको अपने आधिकारिक चैनल पर लॉन्च किया है। यह ट्रैलर 1 मिनट और 30 सेकंड का है। इस ट्रैलर लॉन्च पर कंपनी ने इस बात की भी पुष्टि की है की उनका ट्रैलर लीक हुआ है। और साथ में लोगों से यह भी request की है की इस ट्रैलर को Rockstar Gaming के आधिकारिक चैनल पर ही देखे।
— GTA 6 Intel (@GTA6Intel) December 5, 2023
GTA 6 Trailer Officially Launch on YouTube, कैसा रहा इस लॉन्च का response ?
इस गेम के response का तो हाल यह है की इस गेम ने YouTube पर लॉन्च होते ही धमाल मचा दिया है। इस गेम ने Non Music Category में 8 घंटे से भी कम समय में 50 मिलियन view के रिकार्ड को तोड़ दिया है। इसका रिकार्ड पहले Mr. Beast के YouTube चैनल के पास था। उनके एक विडिओ ने 24 घंटे में 46 मिलियन व्यू के रिकार्ड को बनाया था लेकिन अब यह रिकार्ड इस गेम के पास है।
इस खबर को लिखे जाने तक इस विडिओ पर लगभग 55 मिलियन व्यू आ चुके है। इस गेम की विडिओ को लॉन्च हुए अभी बस 10 घंटे का ही समय हुआ है।
आने वाले समय में यह देखना बाकी है की यह किसके और रिकार्ड को तोड़ेगा। क्योंकि इस खेल का लोगों में बहुत ज्यादा क्रैज़ है चाहे फिर वह कोई बच्चा हो बड़ा हो या कोई बूढ़ा आदमी हो। सभी लोगों में इस खेल को ले कर बहुत ही ज्यादा जोश है। सभी लोग इस खेल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। अब देखना यह है की यह खेल और कब तक लोगों को इंतज़ार करता है।
GTA 6 Trailer Officially Launch on YouTube, क्या खास है ट्रैलर में ?
अगर इस गेम की खासियत की बात करे तो इस गेम ने गेमिंग की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है। गेमर्स के लिए यह गेम किसी तोहफे से कम नहीं है। गेमर्स इस गेम का इंतज़ार काफी समय से कर रहे थे। उनका इंतज़ार अभी थोड़ा परवान चढ़ते हुए दिख रहा है क्योंकि अभी इस गेम के लॉन्च की कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
इस गेम में ट्रैलर में इस गेम की नायिका लूसिया का ट्रैलर में दिखा जिसमे वो एक जेल में दिखाई दे रही है। हर बार की तरह इस बार भी वो अपने प्रेमी के साथ मिल कर एक robbery का प्लान करते है और उस robbery को अंजाम देने की कोशिश करते हुए नजर आते है।
GTA 6 Trailer Officially Launch on YouTube, कहा पर हुआ था लीक इस गेम का ट्रैलर ?
इस गेम का ट्रैलर सोशल मीडिया एप Tik Tok पर लीक हुआ था। उस विडिओ के लीक होते ही उसने कुछ समय में ही मिलियन में व्यू मिल गए थे। जिसकी वजह से इस गेम के मेकर्स का इसका ग्रांड रिलीज का सपना धरा का धरा रह गया और उनको आनन फानन में इस गेम के ट्रैलर को लॉन्च करना पड़ा है। और आनन फानन में भी इसने जो तलहका मचाया है उसके बारे में तो शायद ऐसा गेम के निर्माताओ ने भी नहीं सोचा था।
GTA VI के बारे मे कैसा है लोगों का रीस्पान्स ?
अगर इस गेम के रीस्पान्स के बारे में बात करे तो इसके ट्रैलर के लीक होते ही gaming वर्ल्ड में Tsunami आ गई ऐसा अनुभव हुआ था। जिस दिन यह गेम लीक हुआ था उसी दिन यह गेम हर जगह ट्रेंडिंग पर चल रहा था। इसने सभी रिकार्ड को तोड़ दिया था। Gamer इस game का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। अब देखना यह है की उनका यह इंतज़ार कब खत्म होता है।
GTA 6 Trailer Officially Launch on YouTube, गेमर्स को कब तक और किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा इस गेम को खेलने का मौका ?
जैसा की ट्रैलर लॉन्च के समय बताया गया था की इस गेम को उपलब्ध कराने में अभी 1 साल से जयद लंबा समय लगने वाला है। इस गेम को 2025 में गेमर्स के उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस गेम को पहले Playstation 5, Xbox Series X और Xbox Series S पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालाकी कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है की यह गेम कंप्युटर यूजर के लिए कब तक उपलब्ध हो जाएगा।
GTA 6 Trailer Officially Launch on YouTube, ट्विटर पर क्या रीवील किया कंपनी ने ?
ट्विटर पर कंपनी ने अपने ट्रैलर लॉन्च का अपने पुराने अंदाज में लॉन्च किया है। इस लॉन्च में कंपनी ने अपने characters की बात चित को दर्शाया है और साथ में अपने logo और बहुत सारी जानकारी भी साझा करी है। नीचे कंपनी का ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट का ट्वीट दिखाया गया है।
GTA 6 TRAILER 1 – FULL BREAKDOWN
1. We meet protagonist Lucia who starts off in prison
"Lucia, do you know why you're here?"
"Bad luck, I guess" pic.twitter.com/NBfhEDaBwK
— GTA 6 News (@GTA6Newswire) December 5, 2023